थराली विस उपचुनाव: कांग्रेस स्टार प्रचारको की सूची जारी

देहरादून। थराली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से भी स्टार प्रचारको की सूची को जारी कर दिया गया है। सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल है।
जारी की गयी सूची के तहत कांग्रेस केे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राज बब्बर, प्रीतम सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, हरीश रावत, इन्दिरा ह्दयेश, किशोर उपाध्याय, नवजोत सिंह सिद्धू, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, हरीश धामी, फुरकान अहमद, मनोज रावत, आदेश चौहान, महेन्द्र सिंह पाल, महेन्द्र सिंह महरा, राजेन्द्र भंडारी, अनुसूया प्रसाद मैखुरी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश अग्रवाल, सूर्यकांत धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, एसपी सिंह इंजीनियर, मयूख महर, सरिता आर्य, ललित फर्सवाण, नारायण सिंह आर्य, मदन बिष्ट, तिलक राज बेहड़, हीरा सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, राजकुमार, भुवन कापडी, दर्शन लाल, ताहिर अली, बलवीर सिंह रावत आदि मुख्य रूप से शामिल है। स्टार प्रचारको की सूची को चुनाव आयोग को भी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *