थाना प्रभारी बने मसीहा, घायल की बचायी जान

मुनिकीरेती। पुलिस ने मसीहा बनकर एक घायल इंसान की जान बचाई। मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सालय पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से घायल की जान बच सकी। जानकारी के अनुसार आरके सकलानी चंबा से मुनिकीरेती वापस लौट रहे थे। तभी गांव सांवली चंबा के पास एक जिप्सी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार भारत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया और उसके हाथ व पैरों में फ्रैक्चर हो गये। चंबा व नरेंद्र नगर में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण थाना प्रभारी घायल को 50 किलोमीटर दूर ऋषिकेश अपने सरकारी वाहन में लाए और घायल की इच्छा पर उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घायल भारत का परिवार ढालवाला में रहता है। शाम को वो अपने बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए घनसाली से ऋषिकेश जा रहे थे। मुनिकीरेती निरीक्षक आरके सकलानी ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया जबकि पूरे रास्ते में तीन अलग-अलग थाना पड़ते हैं। एक पुलिसकर्मी की तत्परता और नेकदिली की वजह से एक इंसान की जान बच गई और उसकी बेटी को उसके जन्मदिन पर इससे अच्छा गिफ्ट शायद ही मिला होगा। पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा ने बच्ची के सिर से पिता का साया उठने से बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *