देहरादून। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व देने की चल रही कार्यवाही के तहत शुक्रवार को एक और सूची जारी कर दी गयी। इस बार आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को राज्यमंत्री का स्तर देते हुए दायित्व दिये गये है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य हित में विभिन्न विभागों में जिन महानुभावों को राज्य मंत्री स्तर का दायित्व सौंपा गया है उनमें -प0 राजेन्द्र अंथवाल को उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग, रिपुदमन सिंह रावत को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति, वीरेन्द्र सिंह बिस्ट को अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार समिति, राजकुमार पुरोहित को अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य खनिज विकास परिषद, सुरेश परिहार को अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन विकास निगम, विश्वास डाबर को अध्यक्ष राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद शामिल है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इससे विभिन्न विभागों के कार्यों एवं अनुश्रवण में गति मिलेगी।