दीपावली पर्व के मद्देनजर साप्ताहिक बन्दी का दिन तय

रूद्रपुर। दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न शहरो मे साप्ताहिक बन्दी का दिन स्थानापन्न किया गया है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने बताया नगर निगम रूद्रपुर मे साप्ताहिक बन्दी का दिन सोमवार 05 नवम्बर के स्थान पर शुक्रवार 09 नवम्बर, नगर पालिका किच्छा मे मंगलवार 06 नवम्बर के स्थान पर शनिवार 10 नवम्बर, नगर निगम काशीपुर मे बुद्धवार 07 नवम्बर के स्थान पर रविवार 11 नवम्बर, नगर पालिका जसपुर मे सोमवार 05 नवम्बर के स्थान पर शुक्रवार 09 नवम्बर, नगर पालिका सितारगंज में मंगलवार 06 नवम्बर के स्थान पर शनिवार 10 नवम्बर, नगर पालिका खटीमा में बुद्धवार 07 नवम्बर के स्थान पर रविवार 11 नवम्बर, टाउन एरिया शक्तिगढ मे मंगलवार 06 नवम्बर के स्थान पर शनिवार 10 नवम्बर, टाउन एरिया महुआडाबरा मे सोमवार 05 नवम्बर के स्थान पर शुक्रवार 09 नवम्बर बन्दी का दिन स्थानापन्न किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *