देहरादून। देहरादून नगर निगम को लेकर भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक 31 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति और उस पर अमल पर विचार होगा। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल द्वारा समिति के सभी सदस्यों को बताया है। दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, व प्रदेश महामंत्री ‘‘संगठन’ संजय कुमार का प्रदेश मे सातों निगम क्षेत्रों में आयोजित बैठकों का क्रम, 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। यह क्रम जो 28 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ था। आज तक रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, व कोटद्वार की बैठकें पूरी हो चुकी हैं, जबकि 30 अक्टूबर को हरिद्वार व ऋषिकेश में बैठकें होंगी और 31 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे देहरादून नगर निगम की बैठक होगी।