पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर, कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर साधा निशाना
देहरादून/उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने न केवल कांग्रेस को जमकर आड़े हाथो लिया, अपितु केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को भी गिनाया। देश सिर्फ मोदी के हाथों में ही सुरक्षित रहने की बात कहते हुए भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि एअर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के पीएम व राहुल बाबा का चेहरा एक समान हो गया। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तरकाशी में गरजे। अमित शाह दोपहर 12 बजे आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह रैली स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। करीब 15 मिनट बाद शाह रैली स्थल पर पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावतए टिहरी सीट सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह का स्वागत किया। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने अमित शाह का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं अमित शाह विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्य़क्ष अमित शाह ने भारत माता की जय के नारों से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि भाजपा के हाथ में सत्ता होने पर उत्तराखंड का निर्माण किया। हमने कहा था कि अटलजी ने बनायाए मोदीजी उत्तराखंड को संवारेंगे। जनता ने जब हमारे इस नारे के साथ डबल इंजन की सरकार दी तो देवभूमि विकास के मार्ग पर लगातार आगे निकलता चला गया। देवभूमि में पहले घोटाले पर चर्चा होती थीए आज विकास की चर्चा होती है।
अमित शाह ने कहा कि एनएच घोटालाए ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग पर त्रिवेंद्र सरकार ने ताला लगाया है। सिंचाई परियोजना को आगे बढ़ाया। कहा यह वीरों की भूमि है। यहां का जवान देश की रक्षा करता है। 55 साल से कांग्रेस पार्टी वन रेंक वन पेंशन की मांग नहीं कर पाई। आपने आशीर्दवाद दिया और कमल खिला। मोदीजी ने एक साल में वन रेंक वन पेंशन का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उत्तराखंड का विकास दो दूनी चार के हिसाब से हो रहा है। 12 हजार करोड़ की लागत से चारों धाम को जोड़ने वाली आल वेदर रोड उत्तराखंड की भाग्य रेखा बनने वाली है। अमित शाह ने कहा उज्ज्वला योजना के तहत उत्तराखंड की तीन लाख माताओं को गैस देने का काम किया है। आठ करोड़ परिवारों को शौचालय बनाकर मां बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। देश के चार करोड़ लोगों को आयुष्मान से जोड़ा है।
कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने फिर गरीबी हटाने का नारा दिया है। 70 साल से कांग्रेस गरीबी नहीं हटा पाई। इसके विपरीत मोदीजी ने पांच साल में गरीबों की जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। अमित शाह ने कहा कि देश को सुरक्षित करने का काम मोदी सरकार ने किया। उत्तराखंड सरहद वाला राज्य है। अपने अंदाज में शाह ने कहाए बताओ देश की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए कि या नहीं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए तो पूरे देश में गुस्सा था। मोदीजी ने हवा से एयर स्ट्राइक कर आतंकी कैंप को तबाह किया। पूरे देश में खुशी की लहर है, मगर राहुल बाबा एंड कंपनी पूरी की पूरी लाल हो गई। पाकिस्तान के पीएम और राहुल बाबा का चेहरा एक समान हो गया। उन्हें लगा कि इससे भाजपा को फायदा मिलेगा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उमर अब्दुला कहते हैं कश्मीर में PM, देश में दो PM बनेंगे। कांग्रेस चुप बैठी है। कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा कि स्पष्ट करो कि उमर के बयान से सहमत हो या नहीं। आपकी सहमति से कुछ होने वाला नहीं है। हम सत्ता में रहें या विपक्ष में पर इनकी मंशा हमारी जान रहते पूरी नहीं होगी। हम जान की बाजी लगा देंगे। कांग्रेस चुप बैठी है। उन्होंने लोगों से पूछा उमर अब्दुला के बयान के साथ सहमत हो या नहीं। देश के टुकड़े करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए की नहीं। अमित शाह ने कहा देश को सुरक्षित करना है, महाशक्ति बनाना है, टाप फाइव देशों में भारत को लाना है। यह राहुल बाबा का काम नहीं है, ये काम सिर्फ मोदीजी का है।