देहरादून : अब यहां कटी महिला की चोटी, हड़कम्प

देहरादून। प्रदेश में चोटी चुडैल से जुड़े मामले लगातार सामने आते जा रहे है। ताजा मामला राजधानी के डोईवाला क्षेत्र का हैए जहां एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए कटी हुई चोटी अपने साथ ले गये है। चोटी काटने से जुड़ी अफवाह या उससे होने वाले जादू टोने के डर से क्षेत्र के लोगों ने अपने दरवाजों पर नीम की टहनियां और हल्दी लगा दी है।
उत्तराखंड में चोटी चुडैल के मामलें लगातार सामने आ रहे हैए जिसके चलते महिला व लड़कियों में न केवल दहशत का माहौल व्याप्त हो गया हैए वही परिजन भी इस तरह की घटनाओं से खासे परेशान है। ताजा मामला राजधानी के डोईवाला क्षेत्र के अन्तर्गत केशवपुरी बस्ती का हैए जहां एक महिला की चोटी कटने से हड़कम्प मच गया। पीड़ित महिला के मुताबिक वह रोजाना की तरह घर का काम निपटाकर अपने पति के साथ बुधवार रात घर में सोने चली गई। जब वह सुबह उठी तो बिस्तर हटाने पर उसे तकिये के नीचे बालों का गुच्छा मिला।
पीड़िता के पति दीपक पुत्र विनोद ने इसकी जानकारी प्रधान रवि पाल को दी। पुलिस ने पीड़ित से जानकारी हासिल की तथा कटी हुई चोटी अपने साथ ले गये है। घटना के पीछे क्या कारण है और यह किसने किया है इसकी जांच की जा रही है। बहराल चोटी काटने की इस घटना से बस्तीवासी काफी डरे हुए हैं। चोटी काटने से जुड़ी अफवाह या उससे होने वाले जादू टोने के डर से क्षेत्र के लोगों ने अपने दरवाजों पर नीम की टहनियां और हल्दी लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *