देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढत के तत्वावधान में प्रभात फेरियों द्वारा जन जन तक गुरु नानक देव जी का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
प्रातः पांच बजे से आरंभ हुई प्रभात फेरी गुरु नानक देव जी के शब्दों का गुणगान करती हुई विजय पार्क स्थित स चैन सिंह जी के धर पहुंची जहां पर परिवार ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। दीवान हाल में बैठकर भाई गुरनाम सिंह ने शब्द “प्रकट भयी सगले जुग अन्दर गुरु नानक की बडिआई ‘एवं भाई मोहन सिंह जी ने शब्द “नानक आया नानक आया कल तारन गुरु नानक आया’ का गायन किया। 150 के करीब संगत ने प्रभात फेरी में भाग लिया। अरदास के पश्चात संगत ने मिष्ठान प्रसाद ग्रहण किया ।सेवा सिंह मठारू ने परिवार का धन्यवाद किया और कहा कि प्रभात फेरियां 11 नबम्बर तक निकलेंगी। 2नबम्बर को इसी उपलक्ष में रक्त दान शिविर का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रातः 10 बजे से होगा।
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से मनजीत सिंह गुरनाम सिंह अरविंद सिंह सोहन सिंह राजेन्द्र सिंह राजा भूपेंद्र सिंह सुरजीत सिंह सोहन सिंह आदि उपस्थित थे