निकाय चुनाव 2018: महानगर के पूर्व अध्यक्ष BJP में शामिल

देहरादून। महानगर में कांग्रेस को निकाय चुनाव से पहले ही बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने हाथ का साथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया है।
निकाय चुनाव से पहले महानगर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान भाजपा में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। पृथ्वीराज चौहान के साथ 70 से अधिक समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बीजेपी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया और कहा कि इनके आने से एक तो पार्टी को और मजबूती मिली है, दूसरा यह भी साबित हुआ है कि केंद्र और राज्य सरकार देश और जनता के लिए बेहतरीन काम कर रही हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी कांग्रेस से आए लोगों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि  उनका यह फैसला कभी गलत साबित नहीं होगा। बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि वे राज्य और केंद्र की सरकारों के कामों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार  के कामों से उत्तराखंड आगे बढ़ेगा। इस दौरान देहरादून से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *