नोटबंदी-जीएसटी के विरोध में उत्तराखण्ड कांग्रेस की रैली 8 को

बैठक कर कार्यक्रम की तय की गयी रूपरेखा
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 नवम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नोटबंदी एवं जीएसटी के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर रैली, प्रदेर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून में विशाल रैली प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन से घण्टाघर-पलटन बाजार-राजा रोड़-गांधी रोड़,-दर्शनलाल चैक तथा घण्टाघर होते हुए पुनः कांग्रेस भवन तक विरोध मार्च निकाला जायेगा।
इसी परिपेक्ष में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने हेतु तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा सरकार के नोटबंदी एवं जीएसटी लागू करने जैसे जन विरोधी फैसले के खिलाफ किये जाने वाले रैली प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में श्री प्रीतम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढचढ कर भागीदारी का आह्रवान करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के इन फैसलों से आम जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तथा आज भी आम आदमी उससे उबर नहीं पाया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि बैठक में नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे फैसलों से आम जन को हुई दिक्कतों पर केंद्र के उदासीन रवैय्ये पर चिंता प्रकट की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर चन्द रमोला, सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र भण्डारी, सुरेन्द्र रांगड़, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, हिम्मत सिंह बिष्ट, युवा अध्यक्ष भुवन कापड़ी, एनएसयूआई के श्याम सिंह चैहान, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, प्रदेश सचिव प्रणीता बडोनी, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, दीप बोहरा, लता जज, पार्षद जगदीश धीमान, नेमचन्द, राजेश चमोली, रामकुमार वालिया, अनिल गुप्ता, अल्पसंख्यक के ताहिर अली, पूर्व सेनिक के कै0 बलवीर सिह, महिला कांग्रेस की कमलेश रमन, डाॅ. प्रदीप जोशी, आईटी के अमरजीत सिंह, पंचायत विभाग के सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, पंकज मेसोन, दीवान सिंह तोमर, अनिल बसनेत, सुलेमान अली, मोहन काला, गोपाल क्षेत्री, केबी थापा, भरत चन्द रमोला, मनीष नागपाल, प्रताप गुसांई, जोध सिंह रावत, सुनित राठौर, त्रिलोक सजवाण, गुरनाम सिंह राठौर, राजेन्द्र सिंह राणा, अनूप पासी, मुकेश चैहान, बसन्त पन्त, देवेन्द्र बुटोला, मनोज कुमार, राजा बिडला, निहाल ंिसह चैहान, विक्टर थाॅमस, राजेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता, सत्येन्द्र उनियाल, मोहन रावत, राजेन्द्र शर्मा, आदर्श, हाजी इमरान, प्रीतम सिह रावत सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *