पंचायतों की रक्षा की लड़ाई को धार देने के लिए संरक्षक मंडल का गठन

संरक्षण मंडल में 21 अनुभवी और बुजुर्ग नेताओं को दिया गया स्थान
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। पंचायत जन अधिकार मंच उत्तराखंड के संस्थापक संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने मंच के सभी वरिष्ठ साथियों से विचार-विमर्श के उपरांत पंचायतों की रक्षा की लड़ाई को धार देने के लिए एक संरक्षक मंडल का गठन करते हुए आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी के 75वीं जयंती पर इसकी घोषणा की है।
21 सदस्यीय इस संरक्षक मंडल की सूची को जारी करते हुए पंचायत जनाधिकार मंच उत्तराखंड  की मीडिया कमेटी के प्रभारी मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सरंक्षक मंडल में पंचायतों में लंबा अनुभव रखने वाले एक से अधिक बार पंचायत प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुके अनुभवी और बुजुर्ग नेताओं को स्थान दिया गया है। जिनके आशीर्वाद से उत्तराखंड की पंचायतें मजबूत हो सकेंगी।
 संरक्षक मंडल में 
1- श्री सकल चंद रावत उत्तरकाशी।
2- श्री कुंवर सिंह नेगी नैनीताल।
3- श्री रतन सिंह गुनसोला टिहरी।
4- श्री ईश्वर चंद्र गंगवार उधम सिंह नगर।
5- श्री कीर्ति सिंह नेगी टिहरी।
6-  श्री अब्दुल रज्जाक देहरादून।
7- श्रीमती सरोजिनी कैंतुरा पौड़ी।
8- श्रीमती शांति बिष्ट नैनीताल।
9- श्री भागीरथ भट्ट चंपावत।
10- श्री धर्म सिंह मेहरा अल्मोड़ा।
11- श्रीमती कुंती परिहार बागेश्वर।
12- श्री शंकर चंद रमोला देहरादून।
13- जगदीश सिंह बिष्ट पौड़ी।
14- श्री श्रीकृष्ण भट्ट रुद्रप्रयाग।
15- चौधरी राजेंद्र सिंह हरिद्वार।
16- श्री कुंदन सिंह टोलिया पिथौरागढ़।
17-श्री प्रभुलाल बहुगुणा देहरादून।
18- श्री मोहन सिंह बिष्ट पिथौरागढ़।
19-  श्री दान सिंह राणा उधमसिंह नगर।
20- श्री शमशाद चेयरमैन हरिद्वार।
 21- श्री हुकम सिंह सैनी हरिद्वार।
मीडिया कमेटी के प्रभारी मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि संरक्षक मंडल के सभी सम्मानित महानुभाव में से कई लोग 70 के दशक में तथा अधिकांश लोग 80 से 90 के दशक में पंचायतों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं जो 1993 से पहले की पंचायत राज व्यवस्था और 1993 के बाद की वर्तमान पंचायत राज व्यवस्था दोनों से रूबरू हुए हैं। इसलिए दोनों अलग-अलग व्यवस्था का अनुभव रखने वाले महानुभावों के अनुभव का लाभ पंचायत जनाधिकार मंच के माध्यम से उत्तराखंड की पंचायतों को पहुंचे और प्रदेश की पंचायत राज व्यवस्था मजबूत हो, अधिकार संपन्न हो ऐसा प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *