देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल व कुलाधिपति बेबीरानी मौर्य ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विविद्यालय पंतनगर के कुलपति डा. तेज प्रताप को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विविद्यालय भरसार के कुलपति का अतिरिक्त पदभार सौंप दिया है। सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधांशु ने बताया कि डा. तेज प्रताप को वर्तमान दायित्वों के साथ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विविद्यालय भरसार, पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। इस पद पर इनकी नियुक्ति छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) रहेगी।