देहरादून। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे तुरंत निपटा लें। क्योंकि आने वाले समय में बैंकों की पांच दिनों की लंबी हड़ताल हो सकती है। रिटायर एवं सेवारत बैंक कर्मचारी संघ की तरफ से इसका ऐलान किया गया।
आल इंडिया पीएनबी रिटायर अफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा ने भारतीय बैंक संघ एवं सरकार की मनमानी पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान में लागू किए जाने वाला 11 वां वेतन समझौता 2017 में लागू होना था। भारतीय बैंक संघ के चलते सफल नहीं हो सका। इससे कर्मचारियों में काफी निराशा है। अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगो को मनवाने के लिए बैंक कर्मी 26 नवंबर से 30 नवंबर 2018 तक हड़ताल पर हैं। इसके लिए नोटिस थमा दिया गया है।