देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2017 के पुरस्कारों की घोषणा करते हुए पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर को बेस्ट इमरजिंग चैप्टर पुरस्कार से सम्मानित किया हैं। विशाखापट्टनम में आयोजित 39 वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कान्फ्रेंस में यह पुरस्कार दिया गया। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव अमित पोखरियाल ने बताया कि देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल व सचिव अनिल सती ने पुरस्कार प्राप्त किया गया। देहरादून चैप्टर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कान्फ्रेंस में सभी राज्यों के चैप्टरों ने प्रतिभाग किया गया था। जिसमें विभिन्न विषयों पर परिर्चचा कार्यक्रम आयोजित किए गए।