पूर्व राज्यपाल जोशी के निधन पर शोक व्यक्त

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व राज्यपाल स्व0 बी0 एल0 जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 जोशी ने उत्तराखण्ड का राज्यपाल रहते हुए सदैव गरीब एवं असहाय लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि स्व0 जोशी की प्रशासनिक क्षमता गजब की थी। स्व0 जोशी एक विद्वान व्यक्ति के साथ-साथ उनकी सोच सर्व धर्म संभाव वाली थी। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि उनके आकस्मिक मृत्यु से हमने एक सशक्त प्रशासक खो दिया है जिसकी भरपाई कर पाना काफी कठिन है। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, विजय सारस्वत, डाॅ0 संजय पालीवाल, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी कार्यक्रम संमन्वयक राजेन्द्र शाह, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, डाॅ0 आर0 पी0 रतूड़ी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, कै0 बलवीर सिंह रावत, अजय सिह, दीप बोहरा, गिरीश पुनेड़ा, नीवन पयाल,भरत शर्मा, महेश जोशी, मेजर हरि सिंह चैधरी, कुवंर सिंह यादव, टीकाराम पाण्डेय, गुरचरण सिंह राठौर, विपुल नौटियाल, सावित्री थापा, पूर्व पार्षद सुनील जयसवाल आदि ने भी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *