प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बलबीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना। लगभग 160 कार्यकर्ताओं की समस्याएं पंजीकृत की गयी। अधिकतर समस्याएं कार्यकर्ताओं की अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित जनसमस्याएं थी। उन्होंने कुछ समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिवस अधिकारी को दिये। उन्होंने लोगों की समस्याओं के रिकाॅर्ड के लिये पेपरलैस व्यवस्था करने की बात कही। इनकी ट्रैकिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान हुआ या नहीं इसकी भी समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अजय भट्ट सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *