प्रदेश BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 27 से

देहरादून। प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के अंर्तगत प्रदेश भाजपा के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 27 और 28 जुलाई को हो रहा है। वर्ग का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश करेंगे। वर्ग में भाजपा विधायक व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। कुछ सांसद भी वर्ग में भागीदारी करेंगे।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने वर्ग के संबंध में समीक्षा की। इस वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,मंत्री और विधायक पूरे समय मौजूद रहेंगे। वर्ग में विभिन्न सत्रों में भाजपा राष्ट्रीय नेता विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। संसद का सत्र होने के बावजूद कुछ सांसद भी वर्ग में सहभागिता करेंगे। राजपुर मसूरी मार्ग पर स्वामी राम तीर्थ आश्रम में होने वाले शिविर के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर स्थल को स्वामी राम तीर्थ नगर का नाम दिया गया है जबकि आश्रम केअंदर प्रशिक्षण स्थान को पंडित दीन दयाल उपाध्याय परिसर और बौद्धिक सभागार को स्वामी विवेकानंद सभागार कहा गया है। सभी प्रतिभागियों को 27 जुलाई की रात्रि प्रशिक्षण स्थल पर रहना होगा। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अलावा महामंत्री (संगठन) संजय कुमार, महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, गजराज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, आदेश गुप्ता, विनोद कंडारी, सौरभ बहुगुणा, विनय गोयल,उमेश अग्रवाल,कैलाश पंत, पुष्कर सिंह काला और देवेंद्र भसीन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *