देहरादून। नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा मंच से गिरते-गिरते बच गये। कारण मंच में फोटो खिचवाने को लेकर कार्यकर्ताओं में होड़ का लगना है।
रविवार को नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो का शपथ ग्रहण समारोह था। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में मंच फोटो खिंचवाने की इतनी होड़ लगी कि मेयर गामा को भीड़ में धक्का लग गया। इसके बाद वे जैसे ही गिरने लगे तो पार्षदों व अन्य लोगों ने उन्हें गिरने से बचाया।
रविवार को नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो का शपथ ग्रहण समारोह था। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में मंच फोटो खिंचवाने की इतनी होड़ लगी कि मेयर गामा को भीड़ में धक्का लग गया। इसके बाद वे जैसे ही गिरने लगे तो पार्षदों व अन्य लोगों ने उन्हें गिरने से बचाया।

मेयर गामा व पार्षदों ने ली शपथ, सीएम रहे मौजूद
देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने गोपनीयता की शपथ ली। आयुक्त गढ़वाल श्री शैलेश बगोली ने नव निर्वाचित महापौर श्री सुनील उनियाल गामा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। गामा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर नगर निगम देहरादून के चौथे मेयर के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद महापौर सुनील उनियाल गामा ने नवनिर्वाचित 25-25 पार्षदों को एक बार में शपथ दिलवाई।

नगर निगम, देहरादून में नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गामा के लिए अग्निपरीक्षा का वक्त है। उन्होंने कहा कि गामा को खुद को साबित करना होगा। शहर के विकास के लिए जो वादे उन्होंने किए हैं, वह वादे उन्हें पूरे करने होंगे। सरकार इस काम में उनकी पूरी मदद करेगी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने मेयर व पार्षदगणों को बधाई दी।

देहरादून नगर निगम के महापौर व पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, गणेश जोशी, उमेश शर्मा ‘काऊ’, खजान दास, सहदेव सिंह पुण्डीर, एंग्लो इंडियन विधायक जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन आदि उपस्थित थे।