देहरादून। मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति उत्तराखंड द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान डोईवाला विकास खंड के ग्राम बुल्लावाला में स्थित रा० प्रा० विद्यालय -II एवं रा० प्राथमिक विद्यालय-III के विद्यालयों में पढ़ रहे सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की।
स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था अध्यक्षा श्रीमती कमला डबराल, संस्थापक राजेश डबराल, दीपेश, साहिल उनियाल द्वारा संस्था के परिचय के साथ किया, तत्पश्चात समस्त बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गयी। संस्था अध्यक्षा श्रीमती कमला डबराल द्वारा बताया गया कि संस्था द्वारा सम्पूर्ण उत्तराखंड में निर्धन बच्चों हेतु स्टेशनरी वितरित की जा रही है, जिसमे प्रदेश के बहुत बच्चों को लाभ प्रदान होगा और उनका मन भी शिक्षा के प्रति आकर्षित होगा। आयोजको द्वारा बताया गया कि इस स्कूल के बच्चे निर्धन वर्ग के थे, लिहाजा संस्था के द्वारा उक्त स्थान व विद्यालयों को चुना। इस अवसर पर राजेंद्र तड़ियाल(वरिष्ठ भाजपा नेता), मुख्य अध्यापिका श्रीमती निरलता, श्रीमती आशा, परमादत्त बलूनी, कु रूपा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।