बजट पढ़ते-पढ़ते वित्त मंत्री हुए बीमार, 48663.90 करोड़ का बजट पेश

देहरादून। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सोमवार को विधानसभा मे आम बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2019.20 के लिए वित्तमंत्री ने 48663.90 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट पढ़ते-पढ़ते वित्त मंत्री बीमार हो गए, जिन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।बाद मे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट पढ़ा।
उत्तराखंड विधानसभा के सत्र के दौरान सोमवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सोमवार को विधानसभा मे आम बजट पेश किया। शाम को करीब साढ़े चार बजे सदन के पटल पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने वित्तीय वर्ष 2019.20 के लिए 48663.90 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस दौरान बताया गया कि सरकार को राजस्व में घाटा नहीं हुआ है। बजट में खेती व किसानी के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने की घोषणा की। बजट पढ़तेण्पढ़ते वित्त मंत्री बीमार हो गए। जिन्हें आनन-फानन में देहरादून के सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट पढ़ा। त्रिवेंद्र सरकार का पहला सरप्लस बजट है। जिसमें खर्च से ज्यादा सरकार की कमाई होगी।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के वर्ष 2019.20 की अनुमानित कुल प्राप्तियां 48679.43 करोड़ के सापेक्ष कुल व्यय 48663.90 करोड़ अनुमानित है। राज्य के बेहतर वित्तीय प्रबन्धन का परिणाम है कि वर्ष 2019.20 के आय.व्ययक में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है। इस बजट को समावेशी बनाते हुए महिला सशक्तीकरण के लिए बजट में रू 1111 करोड़ का प्राविधान करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के रू 5 लाख तक के ऋण की व्यवस्था की गई है।  ग्रोथ सेंटर विकास का आधार केन्द्र बन सकें इसके लिए ग्रोथ सेन्टर की स्थापना के लिए रू 7.5 करोड़ का प्राविधान  किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सबको बेहतर स्वास्थ्य सुविध उपलब्ध हो इसके लिए बजट में रू 2545.40 करोड़ तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए रू 440 करोड़ तथा अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना हेतु रू 150 करोड़ के साथ ही मानसिक चिकित्सा संस्थान की स्थापना हेतु रू 10 करोड़ का प्राविधान रखा गया है। ग्रामीण विकास के दृढ़ संकल्प को पूरा करने के लिए बजट में रू 3141.34 करोड़ का प्राविधान, PMGSY के लिए रू 900 करोड़, सबको शिक्षा, बेहतर शिक्षा के लिए रू 1073 करोड़, लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए रू 5 करोड़ रुपए का प्राविधान किया गया है।
इससे पहले पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल टाल दिया गया। सोमवार को कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 जवानों के शहीद होने की सूचना पर सदन में शोक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। शोक प्रस्ताव पर आतंकी हमले में शहीदों की शहादत पर गणेश जोशी व करण महरा फफक पड़े। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शहिदों को श्रधांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद 12 बजकर 20 मिनट तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उसके बाद कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष सदन से नदारद रहा। सदन में विपक्ष की गैर मौजूदगी में तीन संसोधन विधयेक पेश हुए। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *