बाल वनिता आश्रम के बच्चों में वितरित किया पका भोजन

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा आज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्म दिन के अवसर पर महानगर कांगेस कमेटी देहरादून के सहयोग से उपलब्ध कराए गए पके हुए भोजन को तिलक रोड़ स्थित बाल बनिता आश्रम में बच्चों को वितरित किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तिलक रोड़ स्थित बाल बनिता आश्रम में बच्चों को पका हुवा भोजन वितरित किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है। रोज मर्रा के मजदूरी कार्य करने वाले श्रमिक परिवार इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में हम सभी का दायित्व बन जाता है कि आगे बढ़कर ऐसे परिवारों की यथा संभव सहायता करें। उन्होंने महानगर कांग्रेस कार्यकार्ताओं का इस बात के लिए भी धन्यवाद किया कि उन्होंने लाॅक डाउन के चलते महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की। इस अवसर पर अशोक कोहली, भरत शर्मा, नागेंद्र रतूड़ी, अभिनंदन शर्मा  आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *