मुंबई। बिग बी के नाम से विख्यात अमिताभ बच्चन को शानिवार शाम मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जाता हैं कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लिहाजा उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने खुद ही ट्वीट कर यह जानकारी दी। 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं। हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा हैै। परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं। जांच के नतीजों का इंतजार हैै। पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं, उन सभी से निवेदन है कि अपना टेस्ट करवा लें।