देहरादून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के सम्पादनार्थ सेक्टर/नोडल/सह नोडल अधिकारियों के साथ 6 फरवरी 2019 को नगर निगम सभागार में बैठक आहूत की गयी है। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को 6 फरवरी 2019 को नगर निगम सभागार आरक्षित करने तथा माईक, साउण्ड की व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।