देहरादून। समय के साकार सद्गुरु द्वारा प्रदत्त ब्रहमज्ञान से मनुष्य परमात्मा के समीप हो जाता है। वह निरंकार प्रभु को देखता है और देखकर जब इस ब्रहमज्ञान के द्वारा परमात्मा को जान लेता है तो वह मोक्ष पद प्राप्त करता है।
यह उद्गार संत निरंकारी भवन भूमि हरिद्वार रोड बाईपास पर सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये ज्ञान प्रचारक संत मोलूराम आर्य ने व्यक्त किये। उन्होंने परमात्मा की सहज भक्ति के मार्ग पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मनुष्य की मंजिल परमात्मा को प्राप्त करने की होनी चाहिए और परमात्मा की प्राप्ति किसी ब्रहमवेत्ता सद्गुरु से हो सकती है। जैसे ही ज्ञान की प्राप्ति हुई तो सभी अभ्यास कर्म खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान का बीज जब इंसान की मनरूपी धरती पर पड़ता है तो मन ज्ञानी बन जाता है और ब्रrा के साथ जुड़ा तो ब्रहमज्ञानी। ब्रह्मज्ञान होने के बाद इंसान की वाणी, बुद्धि, कर्म, व्यवहार में बदलाव आ जाता है। सत्संग समापन से पूर्व अनेकों भक्तों ने विभिन्न भाषाओं का सहारा लेकर गीत, भजन और विचारों द्वारा सत्गुरु का गुणगान किया। मंच संचालन राजीव बिजल्वाण ने किया।