भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को विशेष रूप से अभियांत्रिकी  निर्माण तथा तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा महान शिल्पी होने के साथ ही अपने ज्ञान एवं विज्ञान के कारण मानव मात्र ही नहीं देवगणों के द्वारा भी सम्मानित थे।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व देश व प्रदेश के निर्माण व विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व कर्मकारों को सम्मानित करने का भी अवसर है।
उन्होंने कहा कि हमें निर्माण की नई तकनीक का उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बनना होगा। इसके लिये हम सभी को राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *