भाजपा विधायकों का प्रशिक्षण 27-28 को

देहरादून। भाजपा विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग 27 व 28 जुलाई को देहरादून में होगा। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी 29 जुलाई को होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अन्तर्गत हाल ही में सम्पन्न भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण अभियान के अगले चरण में पार्टी विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग 27 व 28 जुलाई को देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विधायकों को पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, रीति-नीति व अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 29 जुलाई को दून में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई है। भट्ट ने बताया कि इस निमित्त भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) राम लाल, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता का प्रबोधन प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *