देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। निकट भविष्य में हरियाणा महाराष्ट्र व झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव मे भाजपा उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता वहाॅ पार्टी के प्रचार के लिये जायेगें और वहाॅ भाजपा के कार्यकर्ताओं के कार्य में सहयोग करेंगे। हरियाणा जाने वाले उत्तराखण्ड के कार्यकर्ताओं के नाम तय कर लिए गए हैं, जिनका संयोजन बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल करेंगें।
यह जानकारी देते हुये भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ. देवेन्द्र भसीन बताया कि निकट भविश्य में हरियाण महाराश्ट्र व झारखण्ड विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता सहयोग के लिए जाने वाले हैं। इस क्रम में हरियाणा जाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम तय कर दिये गये हैं जिनकी सूची भाजपा उपाध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने जारी की हैं। उन्होंने बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल के संयोजन में हरियाणा जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची निम्नवत हैं।
क्र॰सं॰ नम दायित्व
1 श्री सुरेश जोशी प्रदेश प्रवक्ता
2 श्री ओम प्रकाश जमदग्नि प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
3 श्री कैलाश पंत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/जिला प्रभारी
4 श्री विश्वास डाबर दर्जा राज्यमंत्री
5 श्री पुष्कर सिह धामी प्रदेश उपाध्यक्ष/विधायक
6 श्री सचिन गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा
7 श्री रिपुदमन सिंह रावत दर्जा राज्यमंत्री
8 श्री घनश्याम नौटियाल पूर्व चैयरमैन,राज्य सहाकारी संघ
9 श्री ऋषिराज डबराल पूर्व दर्जा राज्य मंत्री
10 श्री संजीव वर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
11 श्री मनोज कुमार पूर्ण कालिक विस्तारक
12 श्री विनोद सुयाल पूर्व जिलाध्यक्ष