भारतीय जनता युवा मोर्चा 5 को पूरे प्रदेश में मनाएगा दीपावली: लटवाल

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से आज प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने की।

इस अवसर पर कुन्दन लटवाल ने कहा कि 5 अगस्त को राम मंदिर बनने का 500 वर्षों का इंतजार खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हो रही है। इस दिन मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक सुबह 9 बजे अपने अपने घरों की छतों में भगवान राम का ध्वज लगयेगें। दिन में सभी जिला मुख्यालय में सभी कार्यकर्ता सुंदर कांड का पाठ करेगें और शाम को अपने अपने घरों में 14-14 घी के दिये जलाएंगे और पटाखे फोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में दीपावली मनाएगा और कहा कि 5 अगस्त की तारीख को बीते साल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को भी हटाया गया था।

श्री लटवाल ने कहा 5 अगस्त को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा युवा मोर्चा इस तरीख को एक ऐतिहासिक तारीख बनाएगी। बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने किया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार, सचिन गुप्ता, उज्जवल पंडित, रंजन बरगली, किशोर भट्ट ,निर्मल मेहरा, प्रदेश मंत्री सूरज घिल्डियाल, नवनीत राजपूत प्रदेश कार्यालय प्रभारी राहुल गुप्ता, सोशल मीडिया हेड अमित नारंग व अन्य प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलो के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *