देहरादून। शासन ने भारतीय वन सेवा के दो दर्जन अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। इनमें दो प्रमुख वन संरक्षक, पांच अपर प्रमुख वन संरक्षक, चार मुख्य वन संरक्षक, दो वन संरक्षक व 11 उप वन संरक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा का नाम तबादला सूची में है लेकिन उनके विभागों में परिवर्तन नहीं किया गया है। अपर प्रमुख सचिव डा. रणवीर सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक स्तर के जिन अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है उनमें मोनिष मल्लिक कोवन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, एसके दत्त को वर्तमान पद के साथ प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत बनाया गया है। जिन पांच अपर प्रमुख वन संरक्षकों को बदला गया है उनमें डा. धनंजय मोहन को अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन, देहरादून, परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी, अनूप मलिक को वर्तमान पद के साथ नोडल अधिकारी वन भूमि हस्तांतरण, विनीत कुमार पांगती को वर्तमान पद के साथ मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना हल्द्वानी, डा. सुखदेव सिंह को वर्तमान पद के साथ नई दिल्ली में निवेश आयुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार मुख्य वन संरक्षकों में सन्तोष विजय शर्मा को वर्तमान पद के साथ अनुश्रवण, मूल्यांकन, आईटी और आधुनिकीकरण, मनोज चन्द्रन को मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है। बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे सुरेंद्र मेहरा को मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव प्रशासन व वन्य जीव संरक्षण और अभिसूचना दिया गया, जबकि डा. विवेक पाण्डेय को हल्का किया गया है। उनके पास अब निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी का पदभार ही रहेगा। जिन दो वन संरक्षकों को बदला गया है, उनमें डा. तेजस्विनी अरविंद पाटिल को हल्का किया गया है। उनके पास अब वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं वृत्त नैनीताल की जिम्मेदारी होगी। अशोक कुमार गुप्ता को वन संरक्षक भूमि सव्रेक्षण निदेशालय बनाया गया है। इसी प्रकार जिन 11 उप वन संरक्षकों को बदला गया है। उनमें नेहा वर्मा को कार्ययोजना अधिकारी नैनीताल वन प्रभाग, अमित वर्मा को क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम कुमाऊं परिक्षेत्र, नित्यानंदन पाण्डे को वर्तमान पदभार के साथ उप वन संरक्षक हल्द्वानी वन प्रभाग, उप निदेशक प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी, प्रवीण कुमार को प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग, किशन चन्द को नंन्दा राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ, डी धीरू ज्ञानसंबंदम को उप वन संरक्षक योजना एवं वित्त कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक, नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन देहरादून, पंकज कुमार को उप वन संरक्षक अनुश्रवण, मूल्यांकन, आईटी और आधुनिकीकरण देहरादून, डा. चन्द्रशेखर सनवाल को निदेशक जडी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान गोपेश्वर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। चंद्रशेखर जोशी को उपवन संरक्षक काब्रेट टाइगर रिजर्व रामनगर, अमित कंवर को वर्तमान पद के साथ उप वन संरक्षक बद्रीनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर और वीपी सिंह को वर्तमान पद से हटाकर उप वन संरक्षक रामनगर वन प्रभाग बनाया गया है।