देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. श्री मदनलाल खुराना कुशल राजनीतिज्ञ, योग्य प्रशासक, जनसेवी तथा जनता से जुडे व्यक्ति थे। विशेष रूप से दिल्ली के समग्र विकास मे उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने स्व. श्री मदनलाल खुराना के निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।