मनुष्य जीवन अध्यात्मिक प्रगति से बनता है कीमती : सुधांशु महाराज

देहरादून। विश्व जाग्रति मिशन के अपर तुनवाला रायपुर में नवनिर्मित आनंद देव लोक आश्रम का उद्घाटन बुधवार को विधिविधान व पूजा अर्चना के साथ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ, संत सुधांशु महाराज ने किया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विश्व जाग्रति मिशन अनाथ बच्चों, विधवाओं तथा असहाय की मदद कर रहा है। संत सुधांशु महाराज ने आश्रम के लिए भूमि भेंट करने के लिए पंडित सुखदेव मुनि का आभार प्रकट किया। संत सुधांशु महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन अध्यात्मिक प्रगति से कीमती बनता है। इसलिए भक्ति, सत्संग व सेवा में लगना चाहिए। प्रतिदिन ध्यान, योग, व्यायाम अवश्य करना चाहिए। जीवन में खुद को आर्थिक रूप से सुदृढ़ रखना चाहिए। तीसरा जब तक कमाते रहोगे बूढे नहीं होगे। डा. अर्चिका दीदी ने कहा कि सतगुरु की भक्ति मुक्ति का द्वार है। सद्गुरु के वचन अमृत के समान होते हैं। इस अवसर पर प्रधान सुधीर शर्मा, संयोजक मनोज शास्त्री, अमरनाथ आहूजा, मगन सिंह पुंडीर, शीशपाल नेगी, प्रचार मंत्री भूपेंद्र चड्ढा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *