मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

मुंबई/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। बालीवुड को एक और बड़ा झटका लगा हैं। फिल्मी जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया हैं। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बताया जाता हैं कि उन्हें बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। बताया यह भी जाता हैं कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जो निगेटिव आया। चार दशक के लंबे करियर में सरोज खान को 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करने का श्रेय हासिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *