महानगर कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन

देहरादून। मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देना, सफाई व्यवस्था ठीक कराने, निगम बोर्ड मीटिंग जल्द कराने समेत विभिन्न मांगो को लेकर महानगर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसियों ने बीरवार को नगर निगम में जोरदार नारेबाजी के बीच धरना-प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि नगर निगम का बोर्ड बने दो महीने होने जा रहे लेकिन कभी तक 100 वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। जनता को आज भी तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करने पर विवश होना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। भाजपा का बोर्ड कुछ काम नही कर है। जनता परेशान हैं। अन्य वक्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार व निगम बोर्ड की कार्यशैली पर रोष जताते हुए साफ कहा कि यदि उनकी मांगो का समाधान शीघ्र न हुआ, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रभुलाल बहुगुणा, राजकुमार, पार्षद नरेश रावत, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, राजेश शर्मा, निखिल कुमार, ऐतात अहमद, हरि भट्ट, मामचन्द, महेन्द्र रावत, भूरा, देविका रानी, कोमल बोहरा, सुमित्रा ध्यानी, अमित भण्डरी, हुकुम सिंह गडिया, इलियास अंसारी, प्रवेश त्यागी, सविता सोनकर, रम्मू बुटोला, उर्मिला थापा, दीप बोहरा, मंजूला तोमर , परिणीता बडौनी, मीना रावत, मालती देवी, जगदीश धीमना, केशर रावत, नागेश रतूड़ी, सुनित राठौर, हरिश बहुगुणा, दीपक कुमार, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, तासिन अली, भरत शर्मा, राजू बहुगुणा, अंशुल कोठारी, राजू प्रजापति, अनूप कपूर, संदीप चमोली, हरेन्द्र रावत,अरूण शर्मा, मधु सन्दरियाल, शैलेन्द्र कारगेती, चन्दन सिंह नेगी, सीटू, निधि, जगदीश चैहान, कमल थापा, उदयबीर मल, सोमप्रकाश बाल्मिकी, सुनील बांगा, रजत अग्रवाल, रमेश भट्ट, राम सिंह बिष्ट, मोहन काला, महेन्द्र पंवार, विरेन्द्र नेगी एवं राकेश सक्सेना, मनोज कुमार, विरेन्द्र पोखरियाल, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *