महानगर महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई, रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थोंं की बढ़ती कीमतों में हो रही वृद्धि का विरोध करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में बड़ी संख्या में एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चैक जाकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों मे भारी वृद्धि हुई है जिससे गरीब आदमी पर मंहगाई का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि सीधे-सीधे बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मंे गिरावट होने के बावजूद केन्द्र सरकार रसोई गैस के सिलेण्डरों तथा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाकर गरीब आदमी के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में दोगुने से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस तरह से धनबल का प्रयोग किया जा रहा है वह इन प्रदेशों की जनता के साथ-साथ पूरे देश की जनता के लिए हतप्रभ करने वाला है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के इस धन के प्रवाह का मुख्य स्रोत तेल कम्पनियां व औद्योगिक घराने हैं जिसकी मार आम जनता पर पड़ रही है। पुतला दहन करने वालों में चन्द्रकला नेगी, पायल बहल, बाला शर्मा, अनुराधा तिवारी, उर्मिला, सरोज शर्मा, निर्मला, बिमला मन्हास, सावित्री, चम्पा मन्द्रवाल, योगेश खण्डूजा, सावित्री थापा, सुमन, रमा दुबे, सावित्री शर्मा, सुशीला शर्मा, संतोष सैनी, वंदना शर्मा, रूबि देवी, उषा गौतम, सकुन्तला, सरिता, मीना, उद्यिमा टोलिया आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *