महानगर महिला कांग्रेस ने दी तहरीर

देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ कोतवाली देहरादून में तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ थानाध्यक्ष को तहरीर दी। तहरीर देने वालों में नजमा खान, बाला शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, ममता साह, अनुराधा तिवारी, साधना, सरोज शर्मा, राधा चैहान, अमृता कौशल,  सविता प्रजापति, योगेश खझूजा, सुजाता, उषा देवी, संतोष सैनी, शशि बाला, मुकुन्द कुमारी, रेणु नेगी आदि प्रमुख थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *