मानव श्रृंखला एवं स्थापना दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेगी भाजपा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत बनाई जाने वाली मानव  श्रंखला एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
आज भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक समाज के लिए जहर बन चुकी है जिसे खत्म किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 5 नवंबर को राज्य से बूथ स्तर तक के प्रत्येक  कार्यकर्ता को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मानव श्रृंखला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है।
 मेयर सुनील उनियाल गामा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 5 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक देहरादून में 50 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया है जिसमें लगभग 100000 लोगों के भाग लेने की संभावना है और जिस हेतु गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी देहरादून में रहेगी। उन्होंने बताया की 300 मीटर का 1 जोन बनाया गया है जिसमें सेक्टर एवं जोनल इंचार्ज रहेंगे। इनकी संख्या 6 होगी नगर निगम द्वारा देहरादून की विभिन्न संस्थाओं को इस कार्यक्रम में भागीदारी रहेगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज कार्यक्रम में मानव श्रृंखला मार्ग का विवरण भी दिया मेयर ने बताया कि स्वयं मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला का निरीक्षण करेंगे।
बैठक को  विधायक कैंट हरबंस कपूर विधायक धर्मपुर विनोद चमोली विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ विधायक राजपुर खजान दास पूर्व महानगर अध्यक्ष  पुनीत मित्तल महानगर उपाध्यक्ष सीता राम भट्ट द्वारा संबोधित किया गया।
बैठक का संचालन महामंत्री आदित्य  चौहान ने किया।
बैठक में मीडिया प्रभारी राजीव  उनियाल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत महिला मोर्चा अध्यक्ष बृजलेश गुप्ता महेश्वर बहुगुणा डॉ उदय पुंडीर करुण दत्ता जयपाल बाल्मीकि अनुराग भाटिया रविंद्र बाल्मीकि नीटू कांबोज सुभाष बालियान गोपालपुरी पंकज गुप्ता अनिल डबराल अनिल चमोली आनंद प्रकाश नौटियाल सतेंद्र नेगी गणेश डबराल संदीप मुखर्जी अनंत सागर पूनम नौटियाल भूपेंद्र पटेल हरीश नारंग नीलू साहनी रितु मित्रा अनुराधा वालिया पूनम शर्मा रजनी कुकरेती अर्चना बागड़ी सहित सभी मंडल अध्यक्षों महामंत्रियों मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों एवं महानगर पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *