मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह एवं उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष श्री रिपुदमन सिंह रावत ने भेंट की। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया क्रॉस श्री दरवान सिंह नेगी की स्मृति में  थम विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी वार मेमोरियल फाउण्डेशन समिति द्वारा 23 नवम्बर से 25 नवम्बर 2019 तक उनके चमोली जनपद के कफारतीर गांव में शौर्य महोत्सव मनाया जा रहा है। इस आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लोगो का विमोचन भी किया। इस अवसर पर कर्नल डी.एस. बर्तवाल, प्रो.एम.एस. रावत व श्री हरेन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *