मौसम ने ली करवट

देहरादून। हल्की बारिश के साथ ही राजधानी में मौसम ने करवट ली है। मसूरी में बर्फबारी के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। दून में तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। शहर में कई इलाकों में दिनभर आलाव जलाकर उसके आसपास लोग जमे दिखाई दिये। मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना जताई है कि राज्य में कई स्थानों में अगले 24 घंटें में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2500 मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। पहाड़ में तापमान में गिरावट आयेगी। मैदानी क्षेत्रों में हवाओं के साथ और ज्यादा ठिठुरन बढ़ेगी। गुरुवार को पर्वतीय इलाकों में हल्का हिमपात और बारिश हो सकती है। मसूरी और धनौल्टी में हुयी बर्फबारी से दून की तरफ सर्द हवाओं ने ठिठुरन पैदा की। दून में सुबह बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *