देहरादून। उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत गढ़वाल एवं कुमाऊं के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
गुरुवार सुबह से ही समूचे उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हैं। इससे मौसम के करवट बदलने की संभावना बनी हुई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में कही-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। पिछले दिनों चटख धूप के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी। इससे पहाड़ों में जहां राहत मिली, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी महसूस होने लगी। अभी फिर से मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की जा रही है।