देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2017-18 के लिए विभिन्न समितियों के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। कुल 13 समितियां बनाई गई हैं, इनमें जिन विधायकों को सदस्य नामित किया गया है उनमें लोक लेखा समिति में काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंदन राम दास, प्रीतम सिंह, सहदेव सिंह पुंडीर, आदेश चौहान और सुरेंद्र सिंह जीना को शामिल किया गया है।
प्राक्कलन समिति में मुन्ना सिंह चौहान, गोपाल सिंह रावत, महेंद्र भट्ट, मगन लाल शाह, महेश सिंह नेगी, सहदेव सिंह पुंडीर और उमेश शर्मा काऊ शामिल हैं। सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति में बिशन सिंह, विनोद कंडारी, भरत सिंह चौधरी, शक्ति लाल शाह, धन सिंह नेगी, प्रदीप बत्रा और फुरकान अहमद शामिल हैं। बिशन सिंह को सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति का सभापति बनाया गया है। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जाति संबंधी समिति में राजकुमार, सुरेश राठौर, मुकेश सिंह कोली, मीना गंगोला, नवीन चंद्र दुम्का, हरीश सिंह और ममता राकेश शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने राजकुमार को अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जाति संबंधी समिति का सभापति नियुक्त किया है।
सरकारी आश्वासन संबंधी समिति में करन माहरा, प्रदीप बत्रा, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, दीवान सिंह बिष्ट, आदेश चौहान, पुष्कर सिंह धामी व सुरेंद्र सिंह जीना शामिल हैं। करन माहरा को सरकारी आश्वासन समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। याचिका समिति में रघुनाथ सिंह चौहान, आदेश सिंह चौहान, संजय गुप्ता, यतीश्वरानंद, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, राजकुमार ठुकराल और पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं। रघुनाथ सिंह चौहान को याचिका समिति का सभापति बनाया गया है। आवास संबंधी समिति में रघुनाथ सिंह चौहान, राजेश शुक्ला, संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, महेंद्र भट्ट, दलीप रावत और गणोश जोशी शामिल हैं।
रघुनाथ सिंह चौहान को सरकारी आवास समिति का सभापति बनाया गया है।विशेषाधिकार समिति में रघुनाथ सिंह चौहान, विजय सिंह पंवार, जार्ज आइवान ग्रेगरी मैन, संजय गुप्ता, फुरकान अहमद, बलवंत सिंह भौर्याल और राजकुमार ठुकराल शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने रघुनाथ सिंह चौहान को विशेषाधिकार समिति का सभापति नियुक्त किया है। प्रतिनिहित विधायन समिति में बंशीधर भगत, गोपाल सिंह रावत, मगन लाल शाह, शक्ति लाल शाह, विजय पंवार, मीना गंगोला और नवीन दुम्का शामिल हैं। बंशीधर भगत को प्रतिनिहित विधायन समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। विधानसभा के सदस्यों के वेतन भत्तों से संबंधी समिति में प्रीतम सिंह पंवार, गणोश जोशी, विनोद चमोली, कैलाश चंद्र गहतोड़ी, सुरेंद्र सिंह नेगी और उमेश शर्मा काऊ शामिल हैं। प्रीतम सिंह पंवार को इसका सभापति बनाया गया है।
इसके अलावा संस्कृति भाषा प्रोत्साहन समिति में डा.प्रेम सिंह, विनोद चमोली, भरत सिंह चौधरी, यतीश्वरानंद, दलीप सिंह रावत, कैलाश गहतोड़ी और संजीव आर्य शामिल हैं। डा.प्रेम सिंह को संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति का सभापित नियुक्त किया गया है। आचार समिति में हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल, संजीव आर्य, दीवान सिंह बिष्ट, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। हरबंस कपूर को आचार समिति का सभापति नियुक्त किया है। सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति में देशराज कर्णवाल, केदार सिंह रावत, धन सिंह नेगी, ऋतु खंडूड़ी, सौरभ बहुगुणा और मनोज रावत शामिल हैं।