’रन फॉर यूनिटी’ के आयोजन के संबंध में हुई बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में ’रन फॉर यूनिटी’ के आयोजन के संबंध में बैठक हुई। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में ब्लॉक, तहसील, जनपद मुख्यालयों और राजधानी में ’रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा।
’रन फॉर यूनिटी’ के लिए किसान भवन, नगर निगम, पवेलियन ग्राउंड और विधानसभा से दौड़ शुरू होकर पुलिस लाइन के मैदान में खत्म होगी। दौड़ का आयोजन सुबह आठ बजे से किया जाएगा। इससे पूर्व राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल और मुख्यमंत्री द्वारा घंटाघर स्थित सरदार बल्लभ की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। दौड़ के समापन स्थल पुलिस लाइन ग्राउंड में राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिभागियों को राष्टीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर स्वास्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। दौड़ में आम जन के साथ सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के कक्षा 9 एवं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। इसके अलावा जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं चल रही हैं। उन्हें इस दौड़ से अलग रखा गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दौड़ के साथ ही इस दिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान भी संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *