राजन जनरल सैकेटरी एवं हरभजन सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रबन्धक कमेटी गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब की आम सभा में हुए चुनाव में राजेन्द्र सिंह राजन जनरल सैकेटरी एवं जतथेदार हरभजन सिंह को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने नये मीटिंग हाल का उद्घाटन किया।
गुरुद्वारा पौंटा साहिब के मीटिंग हाल में अध्यक्ष गोविंद सिंह लोगोंवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अरदास के पश्चात सभा आरम्भ हुई। जिसमें सर्वसम्मति से राजेन्द्र सिंह राजन जनरल सैकेटरी एवं जतथेदार हरभजन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष गोविंद सिंह लोगोंवाल ने आये हुए सदस्यों का स्वागत किया। जनरल सेक्रेटरी राजेन्द्र सिंह राजन ने सचिव रिपोर्ट पढी जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। उन्होंने कहा कि जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दरबार श्री अमरितसर का अध्यक्ष होता है। वही गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब का भी अध्यक्ष होता है।
अध्यक्ष लोंगो वाल ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला पावन प्रकाश पर्व पर धार्मिक समागम करवाए जायेंगे। उन्होंने इससे पूर्व  गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब के शहीदी समागम में भाग लिया। अध्यक्ष हरभजन सिंह ने आये हुए सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष गोविंद सिंह लोगोंवाल, उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, जनरल सेक्रेटरी राजेन्द्र सिंह राजन, संत बाबा निहाल सिंह, बाबा नागर  सिंह, हरजिनदर सिंह धामी, कर्मजीत सिंह, जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह, प्रबन्धक जगीर सिंह, गुरमीत सिंह, हरबक्श सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *