नई दिल्ली/देहरादून(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी नव निर्वाचित सांसदों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। उन्होंने विास व्यक्त किया कि राज्य हित से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में वे सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
रविवार देर सायं नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे सभी सांसदगण अनुभवी हैं तथा उन्हें राज्य की हर समस्या का गहरा ज्ञान है। उन्होंने कहा कि राज्य की बहुत सारी योजनाएं केंद्र सरकार की मदद से चलती हैं। सभी सांसदगण केंद्र के स्तर से संचालित होने वाली योजनाओं में राज्य सरकार को सहयोग करेंगे तो राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सभी सांसद योजनाओं के क्रियान्वयन में मददगार साबित होंगे। बैठक में हिमालयी राज्यों की समस्याओं पर भी र्चचा हुई। मुख्यमंत्री ने सांसदों से कहा कि हिमालयी राज्यों की कुछ अलग समस्याएं हैं, वे सब मिलकर हिमालयी राज्यों के सांसदों के साथ केंद्र के सामने इन समस्याओं को प्रभावी तरीके से रखेंगे। बैठक में पलायन पर भी बात हुई।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। राज्य की जनता द्वारा हम पर बहुत बड़ा विास व्यक्त किया है। जन अपेक्षाओं को सामूहिक प्रयासों से पूरा करना हम सबका दायित्व है। मुख्यमंत्री ने पुन: दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। राज्य के विकास में उनका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ है। अब हमें राज्य के सर्वांगीण विकास में तत्परता से जुटना होगा। उन्होंने सांसदों से राज्यहित में अपने अमूल्य सुझावों से भी अवगत कराने की अपेक्षा की। इस अवसर पर नव निर्वाचित सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, डा. रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट व अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी उपस्थित थे।