देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। केेन्द्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून द्वारा सत्र 2017-19 के राज्य वन सेवा अधिकारियों के दीक्षांत समारोह का आयोजन 18 जून को सुबह 10 बजे से वन अनुसंधान संस्थान दीक्षांत गृह, न्यू फौरेस्ट परिसर, देहरादून में किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगें। कार्यक्रम में एस.सी. गैरोला, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, ओंकार सिंह, निदेशक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, जयराज, प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखण्ड, अरूण सिंह रावत, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून, डा. वी.बी. माथुर, निदेशक, भारतीय वन्य जीव, सुभाष आशुतोष, महानिदेशक, भारतीय वन सर्वेक्षण, राजपाल सिंह, निदेशक (वन शिक्षा), कुणाल सत्यार्थी, प्रधानाचार्य, केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त वन अधिकारियों तथा देहरादून स्थित अन्य प्रमुख संगठनों के विभागध्याक्षों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में देहरादून स्थित प्रमुख संगठनों से वरिष्ठ वन अधिकारी, वरिष्ठ विभागाध्यक्ष, भारतीय सैन्य अकादमी के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं देहरादून एवं आसपास के अग्रणी संगठन भी भाग लेंगे।
पासिंग आउट होने वाले बैच में 10 अधिकारी प्रशिक्षणार्थी सहित 42 अधिकारी प्रशिक्षणार्थी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मणीपुर, ओडिशा, तमिलनाडु एवं नागालैंड, राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित हैं। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा (के.अ.रा.व.से.), देहरादून देश के प्रमुख संस्थानों में से हैं जो एक राज्य वन सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य करता है। अधिकारियों में तकनीकी क्षमता विकसित करना, आत्म अनुशासन, समर्पण एवं अखंडता के मूल्यों को पैदा करके व्यक्तित्व विकास पर एक समान जोर दिया गया है।
इसके अलावा विविध क्षेत्रों में सात उत्कृष्ट कार्यों के लिए जैसे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्रालय का स्वर्ण पदकय उत्कृष्ट ऑलराउन्डर अधिकारी प्रशिक्षणार्थी एवं अति व्यावहारिक वनविद्य वन प्रबंधन एवं कार्य योजना में कार्यकुशलताय पारिस्थितिकी में कार्यकुशलताय मृदा संरक्षण एवं भू-प्रबंधन में कार्यकुशलता के लिए आर.सी. कौशिक पुरस्कारय तथा वन इंजीनियरी एवं सर्वेक्षण में कार्यकुशलता के लिए केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून संगठन पुरूस्कार वन सुरक्षा तथा जनजातिय कल्याण के लिए पी. श्रीनिवास पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।