राहुल गांधी के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

देहरादून। आगामी छह अप्रैल को प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। वे गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए पौड़ी के बजाय श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि श्रीनगर में राहुल गांधी की जनसभा दोपहर 12 बजे होगी। इसके बाद वे सीधे अल्मोड़ा जाएंगे और वहां दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। अल्मोड़ा से वे हरिद्वार के झबरेड़ा में शाम चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। धस्माना ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी को लेकर काफी उत्साह है। इसलिए दो जनसभाएं गढ़वाल व कुमाऊं में रखी गयी हैं। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके सात अप्रैल को आने की खबर तो है, लेकिन वे पहले देहरादून आएंगी या हरिद्वार, अभी स्पष्ट नहीं है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के लिए जनसभा नहीं होगी। वे रोड शो निकालेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *