देहरादून। BJP के शीर्ष नेता किसी भी मुद्दे पर बात नहीं कर रहे हैं। सिर्फ जुमलेबाजी के सहारे इस चुनाव को लड़ रहे हैं। यह कहना है पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल का
उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी, नोटबंदी, राफेल, कालाधन जैसे मुद्दे होने चाहिए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी भाजपा नेता इन मुद्दों से भाग रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि भाजपा के लोग इन मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के जरिये देश के गरीबों को रोजगार का रास्ता दिखाया, आगे भी कांग्रेस के पास रोजगार की बड़ी योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। चार सौ का सिलेंडर नौ सौ रुपये में मिल रहा है,लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं बोल रही।
कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में सरकार की ओर से लोगों पर ज्यादतियां की गयी। किसानों ने आत्महत्या की तो भाजपा नेताओं ने उसे फैशन बता दिया। यही नहीं बिजली और पानी के दाम भी बढ़ा दिये गये हैं। सरकार का वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह फेल हो गया है। लोकायुक्त, एनएच-74 पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जनता सब समझ रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी।