देहरादून/काशीपुर। उत्तराखंड की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में काशीपुर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस को देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराने के साथ ही आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है।
काशीपुर के रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा सामान्य नहीं है। देश को सैकड़ों सालों के बाद आजादी मिली। उस वक्त दुर्भाग्य वश विभाजन भी हुआ। जिसके जिम्मेदार मुस्लिम लीग और कांग्रेस थे। आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है। कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस देश को कहां ले जाना चाहती है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहती है। पूरे देश से एक ही आवाज निकलती है इस देश को मोदी चाहिए।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस कैसा माहौल पैदा करना चाहती है। उसका चुनावी घोषणापत्र इसका उदाहरण है। इसमें सेना को कमजोर करने की बात है। आतंकवादए नक्सलवाद के बावजूद कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले हजारों सैनिक घायल होते थे। आतंकवादी बेकसूर लोगों को मारते थे। चीन सीमा पर घुसपैठ करता था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सेना ने पुलवामा हमले के 72 घंटे बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर बदला लिया। भारत ने दिखाया कि श्छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान भारत से डरा हुआ है। भारत कह रहा है कि हमारे निर्दोषों को मारोगे तो हम भी घुसकर मारेंगे।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस सेना के गौरव और वीरता पर सवाल खड़ा कर रहा है। मुझे तो शक हो रहा है कि कांग्रेस देश में किस तरह की सरकार चाह रही है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस के घोषणा पत्र पर देश का कोई नागरिक भरोसा नहीं करेगा। देश में एक ही नारा है.मोदी.मोदी। भारत का हर नागरिक मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के समय देश में आंतकवाद की घटनाएं ज्यादा घटित हुई। उन्होंने कहा कि देश को मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। उन्हीं के हाथों में देश सुरक्षित है। इसलिए दोबारा मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने में आपको सहयोग देना होगा।