देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। वन अनुसंधान संस्थान में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल का 144वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण दीक्षान्तगृह में एकत्रित हुए। सर्वप्रथम निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान अरुण सिंह रावत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उन्होने इस संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं इसकी आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्य करने हेतु शपथ दिलाई। संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकता हेतु दौड के रूप में मुख्य भवन का चक्कर लगाकर मार्च किया।