देहरादून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में कलैक्टेªट सभागार में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ वन भूमि हस्तांतरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।
अपर जिलाधिकारी ने सड़क प्रौजेक्ट से सम्बन्धित कार्यों में आ रही विभिन्न बाधाओं से सम्बन्धित वन विभाग, लो.नि.वि और उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस विभाग के पास जो प्रकरण हैं उनको शीघ्रता से निस्तारित करते हुए शीघ्रता से विवरण भी प्रदान करें। उन्होने प्रभागीय वनाधिकारियों से वन विभाग से सम्बन्धित भूमि हस्तांतरण के विभिन्न मुद्दों को सम्बन्धित विभागों के समन्वय से हल करने का आग्रह किया और समस्त उप जिलाधिकारियों और लो.नि.वि के अधिकारियों को 2015 से समस्त लम्बित पड़े प्रकरणों में तेजी लाते हुए अगली बैठक तक उसका स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करने क निर्देश दिये। उन्होने सभी सम्बन्धित विभागों को वाट्स्एप और अन्य आधुनिक युक्तियों के माध्यम से समन्वय स्थापित करने को कहा। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान, उप जिलाधिकारी मसूरी, चकराता, ऋषिकेश तथा अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि ए.एस भण्डारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।