विधायक ने किया प्रतिमा का अनावरण

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। देहरादून निवासी एके जैन आईएफएस प्रधान वन संरक्षक वन विभाग उत्तरप्रदेश की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके निवास नागल हटनाला कुल्हान पर एक प्रतिमा की स्थापना की गई।
प्रतिमा का अनावरण मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने किया एवम माल्यापर्ण ए के जैन की माताजी सुदेश कुमारी जैन ने किया। इसके अतिरिक्त बाहर से आये विशिष्ट अतिथि फरुर्खाबाद के विधायक मेजर सुनील द्विवेदी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विवेक कुमार जैन, सुनील कुमार जैन,दिनेश कुमार जैन ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री जैन का 11 जुलाई 2018 को शाहजहांपुर में एक दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उस समय वह जायका प्रोजेक्ट में चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। इस मौके पर सुदेश कुमारी जैन, राम लक्ष्मी गुप्ता, बीनू जैन, पूजा जैन के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *